इटावा। सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा, जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।
विद्यालय के टॉप 5 मेधावी छात्र छात्राओं में आराध्या गुप्ता ने 97 प्रतिशत, वैष्णवी ने 93 प्रतिशत, उदित राज ने 92 प्रतिशत, अंशिका ने 92 प्रतिशत और ईशानी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस हर्ष के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डा. कैलाश चन्द्र यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह शानदार परिणाम हमारे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा हमारे छात्रों ने अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि उनकी नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस भावुक क्षण में विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय और अपने शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और सतत सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। यह भावुक कर देने वाला पल केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी गर्व और हर्ष से भर देने वाला रहा।
पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल का सर्वश्रेष्ठ रहा परीक्षा परिणाम

