डॉ बी आर आंबेडकर समाज सुधार समिति राहिन ने मनाई जयंती

इटावा=भारतीय संविधान के निर्माता शिल्पकार डॉ बी आर आंबेडकर की 135वी जयंती डॉ बी आर आंबेडकर समाज सुधार समिति राहिन ने आंबेडकर पार्क में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाई गई।समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक भंते प्रज्ञा दीप ने मोमबत्तियां जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व भाजपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे ने बाबा साहब पर मालार्पण कर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने संदेश में कहा था कि संघर्ष करो,शिक्षित बनो,संगठित रहो,इस पर सभी को अमल करना चाहिए तभी एक सभ्य और मजबूत समाज की स्थापना संभव है उन्होंने कहा कि रोटी भले ही आधी खाना ,लेकिन अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजना, बी आर आंबेडकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रेम सागर जी ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि बाबा साहब को 32 डिग्रियों में महारथ हासिल थी इतनी डिग्रियां उस समय भारत में किसी के पास नहीं थी,समिति के प्रबंधक वी पी राजन पत्रकार ने बाबा साहब के विचार रखते हुए कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा।बाबा साहब के ये विचार घर घर में पहुंचना चाहिए तभी दलित समाज का उद्धार संभव होगा जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव खेड़ा हेलू ने कहा कि लोग बाबा साहब के बताए मार्ग पर तो चलते नहीं है और कार्यक्रमों में दिखावा करते हैं उससे समाज का भला होने वाला नहीं है। समिति के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,राकेश कुमार,सौरभ कुमार,रामस्वरूप जाटव,विनोद कुमार दोहरे,दिव्यांशु राजन ईशू,सनी प्रताप जाटव,महेंद्र प्रताप सिंह,नीशू टेंट हाउस आदि लोगों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर मालार्पण किया।इस मौके पर,लकी उर्फ मंगल,मेहता विवेक कुमार जाटव,हरपाल सिंह,कुंवर देव जिज्ञासु,प्रधान मनोज शाक्य ,राजीव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share