सुधीर कुमार बने सीओ, कप्तान ने लगाया सिल्वर स्टार

इटावा। एसएसपी ने निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर सिल्वर स्टार लगाकर शुभकामनायें दीं।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के आदेश पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में सुधीर कुमार सिंह को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति होने पर सिल्वर स्टार लगाकर शुभकामनाएं देकर उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुये उज्जवल भविष्य़ की कामना की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share