चांदखेड़ी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज 12 अप्रैल 2026, रविवार को राजस्थान के पावन अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में आयोजित होगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप उज्जैन रीजन को सौंपी गई है। दद्दू ने कहा कि
अधिवेशन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। देशभर से हजारों प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है। इंदौर से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राकेश विनायका सुशील पांड्या जी के नेतृत्व में सेकंडों की संख्या में सदस्य पहुंच रहे हैं।
फेडरेशन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने विश्वास जताया है कि यह अधिवेशन अब तक का सबसे उत्कृष्ट आयोजन होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल ने उज्जैन रीजन की पूर्व उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इस बार भी भव्य आयोजन की उम्मीद जताई है। कॉन्फ्रेंस चेयरमैन हितेष जैन ‘परम’ ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सामूहिक सहयोग से ही आयोजन ऐतिहासिक बनेगा ।
आज चांदखेड़ी में होगा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि

