विद्युत विभाग अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड कर पुरबिया टोला मे पकड़ी बिजली चोरी

इटावा। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियन्ता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखण्ड अधिकारी प्रथम नवनीत कुमार एंव अवर अभिंयता राकेश कुमार ने विजलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से विद्युत उपकेंद्र कृषि इंजीनियरिंग काँलेज फीडर से पोषित क्षेत्र पुरबिया टोला में मॉर्निंग रेड की। रेड के दौरान पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध द्वारा अपने परिसर पर अतिरिक्त केबिल, केबिल बाइपास व बिना संयोजन के विद्युत चोरी की जा रही थी। उपरोक्त सभी की मौके पर विडियोग्राफी कर धारा 135 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share