राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

इटावा। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कॉलेटेक्ट स्थित नवीन सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान समय-समय पर सभी संबंधित पक्षों को बैठकों के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्रदान की जाती रही है। उन्होंने जनपद की विधानसभा वार मतदाता संख्या की जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में 3,51,508, इटावा में 3,37,459 तथा भरथना में 3,61,669 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार जनपद में कुल 10,50,636 मतदाता हैं। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक हार्ड कॉपी एवं एक सॉफ्ट कॉपी) उपलब्ध कराई गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण कार्य में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा है और यह कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी तहसील पर एआरओ द्वारा सूची प्रकाशित की गई कोई भी मतदाता 7 दिनों तक अपना नाम सूची में देख सकता है। उक्त के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपानारायण तिवारी भाजपा, संजीव भदौरिया भाजपा, सतेंद्र राजपूत भाजपा, आशुतोष दीक्षित कांग्रेस, वाचस्पति द्विवेदी आईएनसी, प्रदीप शाक्य बबलू समाजवादी पार्टी, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, प्रेमशंकर यादव सीपीआई, डॉ. शौकीन सिंह सीपीआई, इमरान अहमद बहुजन समाज पार्टी, सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share