होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डा हैनीमैन की मनाई जयंती

इटावा-होम्योपैथीक चिकित्सा पद्धति के जनक डा हैनीमैन की जंयती जिला होम्योपैथी कार्यालय द्वारा आईटीआई चौराहा अदिति गेस्ट हाउस में मनाया गया। इटावा पर जिला होम्योपैथिक ऐसोसिएशन एंव जिला होम्योपैथी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनायी गई,कार्यक्रम का सर्वप्रथम समाजसेवी समीर दोहरी एंव क्षेत्राधिकारी अभिनय नारयण राय ने हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, जिले भर से आये सरकारी एंव प्राईवेट होम्योपैथी चिकित्सकों नें महात्मा हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की,कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला होम्योपैथक चिकित्सा अधिकारी डा.देवा रानी नें महात्मा हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि महामानव हैनीमैन मानवता के पुजारी थे,गरीबों और असाध्य रोगों को ठीक करनें के लिए इस महान चिकित्सा पद्धति की खोज की,मानव समाज उनका सदैव रिणी रहेगा।इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डा के के सक्सेना,आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डा.जितेन्द्र वर्मा जी ,डा. कृष्ण कुमार एवं डॉ ऋषि अग्रवाल ने डा हैनीमैन के जीवन पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर मंच का संचालन डा.कृष्ण कुमार ने किया। डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा DAUO इटावा , नरेन्द्र कुशवाहा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष विभाग )डा.चन्द्र शेखर, डा.शशांक शेखर गुप्ता,डॉ० पियुश वर्मा,डॉ० चंद्र प्रकाश शाक्य डॉ अमरीश अग्रवाल, डॉ पियूष, डॉ राजेश यादव, डॉ सीपीका गुप्ता, डॉ अलोक दीक्षित, डॉ केके सक्सेना, डॉ विनय अग्रवाल डॉ जे के तिवारी, डॉ राहुल तिवारी आदि चिकित्सक गण मौजूद रहे. /डॉ चंद्रशेखर के एक अति दुर्लभव केस साझा किया तथा होम्योपैथीक दवा की बारीकीयां बताई, डॉ सिपिका से इंटरकरंट मेडिसिन के बारे मे बताया, ने अथिति गेस्ट हाउस के प्रांगण में विश्व होम्योपैथिक दिवस डॉ० हैनीमैन के 271 जन्मदिवस के उपलक्ष में सभी राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया निशुल्क वह दवा वितरित की गई।

Please follow and like us:
Pin Share