भारतीय योग संस्थान का 60 वां स्थापना दिवस संपन्न

इटावा-भारतीय योग संस्थान दिल्ली के शाखा के साथ में स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योग विशेषज्ञ श्रीमती सत्यभामा सिंह ने बताया कि 59 वर्ष पूर्व संस्थान ने निस्वार्थ भाव से योग को जन-जन तक पहुंचने का जो संकल्प लिया वह आज एक विशाल भट्ट वृक्ष का रूप ले चुका है आज यह न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी पहुंच कर लोगों को नि:शुल्क योग सिखाते हुए उन्हें स्वस्थ बनाते हुए सर्वे भवंति सुखिन: को साकार कर रहा है। यहां प्रत्येक साधक का समर्पण अनुशासन और निरंतर अभ्यास इस सफलता की आधारशिला है योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है, उन्होंने आगे बताया भारतीय योग संस्थान के शाखा,देवकीनंदन पार्क एवं थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रही सम्मिलित नि:शुल्क योग कक्षा में स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ज्ञात हो यहां निशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर जोड़ों के दर्द आदि के लिए पहले से ही चल रहा है जिसमें काफी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर लाभ उठाया है उनके जोड़ों के दर्द में लाभ मिला जमीन पर बैठ पाना अब आसान हुआ , सूक्ष्म व्यायाम बड़े ही बारीकी से योग्य शिक्षक ममता गुप्ता एवं दीप्ति मित्तल तथा संगीता तिवारी द्वारा कराया गया जल नेति का अभ्यास साधकों को स्वयं सत्यभामा सिंह ने अपने देखरेख में बड़े कुशलता पूर्वक करवाया खुद भी सूत्र नेति का अभ्यास का प्रदर्शन कर लोगों की उत्साह वर्धन किया तथा इसके लाभ के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा इससे हमारा श्वसन तंत्र बहुत अच्छे से प्रभावित होता है हमें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती अस्थमा ,खांसी जुकाम कोल्ड एलर्जी, साइनस सर दर्द आदि से छुटकारा दिलाने वाली है यह क्रिया, साथ-साथ आंखों की रोशनी को बढ़ाने वाला इदि बड़े सारे लाभ बताते हुए उन्होंने सभी को इसको अपने दैनिक जीवन में अभ्यास के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ प्रसाद वितरण के साथ शिविर संपन्न हुआ इसमें विशेष सहयोग श्रीमती मधु कोमल दीपा गीता नेहा शशि नीलम लीना आदि लोगों का रहा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Please follow and like us:
Pin Share