इटावा-भारत विकास परिषद की तुलसी शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक तुलसी शाखा की कोषाध्यक्ष मौसमी के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के दायित्व ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत एवं गहन चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दायित्व ग्रहण समारोह आगामी 2 मई को आयोजित किया जाएगा। साथ ही, अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव पदों का चुनाव भीसफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। यह भी तय किया गया कि दायित्व ग्रहण कार्यक्रम के दिन ही आगामी वर्ष में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।तुलसी शाखा के अध्यक्ष डॉ. कैलाश यादव ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा के दायित्व को हमें पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाना चाहिए तथा समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को जोड़कर संगठन को और सशक्त बनाना चाहिए।सचिव डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रांतीय महिला सदस्य नीलिमा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए परिषद की नीतियों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
भारत विकास परिषद तुलसी शाखा की बैठक संपन्न

