दतिया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे वं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में दतिया कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को अपहरण की घटना का किया खुलासा, पुलिस ने बताया कि 9 मार्च को समय लगभग 15:0 बजे फरियादी विजय रावत पुत्र कालका प्रसाद रावत निवासी पाली पमारी थाना बडौनी,जिला दतिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण बंटी उर्फ हमीद खाँ, छोटू उर्फ प्रतिपाल रायकवार, राजपाल मांझी एवं जितेन्द्र कोरी द्वारा उसे गंदी-गंदी गालियां दी गईं, मारपीट की गई तथा उसका कम्प्यूटर, CPU एवं लैपटॉप तोड़ दिया गया।इसके पश्चात आरोपियों ने जबरन उसे बोलेरो वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया तथा रास्ते में उसके कान के पास कट्टा अड़ा दिया।उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहरण की घटना में शामिल 2आरोपियों को महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी -छोटू उर्फ प्रतिपाल पुत्र आत्मप्रकाश मांझी (रायकवार), निवासी भाण्डेरी फाटक दतिया, हमीद उर्फ बंटी खाँ, निवासी रानीपुरा,पण्डा की नरिया दतिया को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उन्होंने फरियादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ एवं जबरन अपहरण कर कट्टा अड़ाने की घटना को स्वीकार किया।आरोपी छोटू उर्फ प्रतिपाल मांझी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस विधिवत जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।सराहनीय भूमिका-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, उपनिरीक्षक अजान सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अमरसिंह गुर्जर, उनि. विलियम मुंडा सारस,प्रआर शिव गोविन्द, प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक सोवरन सिंह जाट, प्रधान आरक्षक बृजराज तोमर, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र शाक्य, आरक्षक रमन दुबे, आरक्षक अनिल मौर्य, प्रधान आर.चालक दीप सिंह, आरक्षक रविन्द्र यादव, आरक्षक आनंद तोमर, आरक्षक गोविन्द भदौरिया,आरक्षक अरविन्द रावत, आरक्षक रविन्द्र यादव, आरक्षक देवेश शर्मा, आरक्षक भरत रावत एवं आर. चालक धर्मेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
दतिया कोतवाली थाना पुलिस ने अपहरण की घटना का किया खुलासा,2 आरोपीयों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार,हथियार एवं वाहन जब्त

