परम पूज्य जिनागम पंथ प्रवर्तक भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ (35 पिच्छी) के संभावित दिल्ली आगमन को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु श्री मंशापूर्ण महावीर जिनालय, मुरादनगर पहुंचकर 10 अप्रैल 2026 को गुरुचरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। जिसमें राजधानी दिल्ली के कृष्णानगर ,यमुना विहार, ऋषभविहार, भोलानाथनगर, राधेपुरी, शंकर नगर आदि सहित सम्पूर्ण दिल्ली के भक्त समूह ने आचार्य गुरुवर के चरणों में बिनम्र आग्रह किया कि है गुरुदेव ? अब दिल्ली दूर नहीं है, आप अपने संघ के साथ पुनः दिल्ली पधारकर भक्तों की प्यास शांत करें, सम्पूर्ण राजधानी आपके आगमन की प्रतीक्षा में पलक-पाँवड़े बिछाये हुए है! भक्तों ने जोरदार भक्ति प्रदर्शन करते हुए जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। “हम भक्तों ने ठाना है, गुरुवर को दिल्ली लाना है” के उद्घोष के साथ पूरा जिनालय श्रद्धा और उत्साह से भर उठा।
विमर्श भक्तों के मुख से “जिनागम पंथ जयवंत हो” के जयघोष निरंतर गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भावलिंगी संत के पुन: दिल्ली आगमन हेतु उमड़ा श्रद्धा सागर, मंशापूर्ण महावीर जिनालय में गूंजे जयकारे

