स्कूल बसों पर चालानी कार्यवाही कर 1 लाख 22 हजार 500 रूपये का वसूला राजस्व

भिण्ड 07 अप्रैल 2026/जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेकपॉइंट भिण्ड टीम ने आज विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 01 लाख 22 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूला गया। चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक श्री राजेश तोमर, आरक्षक श्री राजकुमार, आरक्षक श्री यूसुफ खान एवं चेक पॉइंट का समस्त होमगार्ड सैनिक स्टाफ मौजूद रहा।

Please follow and like us:
Pin Share