इटावा- रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “वामा सारथी” (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव (धर्मपत्नी एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव,के नेतृत्व में वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से संपन्न हुआ।शिविर में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया तथा निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे
रिजर्व पुलिस लाइन में वामा वेलनेस कैम्प मे निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

