भाजपा प्रशिक्षण अभियान संचालन समिति” की बैठक सम्पन्न

इटावा। जनपद की तीनों विधानसभाओं में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। सदर विधानसभा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 29 मार्च से 30 मार्च के बीच किया जाना तय हुआ हैं।
सदर विधानसभा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नारायणा इंटर कॉलेज में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के अध्यक्षता में “प्रशिक्षण अभियान संचालन समिति” की बैठक हुई।।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समय समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करती रहती हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है।।प्रशिक्षण अभियान में इटावा प्रथम मंडल में उद्घाटन महिला कल्याण निगम अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद इटावा प्रभारी कमलावती सिंह, इटावा द्वितीय मंडल का उद्घाटन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, बसरेहर मंडल का उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया, इकदिल मंडल का उद्घाटन जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व बढ़पुरा मंडल का उद्घाटन ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, वर्ग प्रमुख कृपा नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, अनूप जाटव, अमित तिवारी, यशवर्धन चौधरी, जिला मंत्री आयुष राज, अभिषेक मिश्रा, एडवोकेट प्रीति दुबे, जितेंद्र पाल, सुरेश राजपूत, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सोशल मीडिया जिला प्रमुख विमलेश शाक्य उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share