इटावा-शहर से कुछ दूरी पर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह अहिंसा तीर्थ क्षेत्र, कुनैरा इन दिनों धर्ममय वातावरण से आलोकित है। अहिंसा तीर्थ के प्रेरणास्त्रोत आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज जी के परमशिष्य क्षुल्लक श्री 105 प्रगुण सागर महाराज जी एवं क्षुल्लक श्री 105 परमानंद सागर महाराज जी यहां विराजमान हैं। उनके पावन सान्निध्य से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और भक्ति का वातावरण व्याप्त है दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 29 मार्च दिन रविवार को प्रातःकाल श्रीजी महामस्तकाभिषेक व शांतिधारा एंव पूजन संगीत के साथ विधान किया जायेगा 30 मार्च दिन सोमवार को श्री महावीर जंयती अभिषेक व पूजन प्रवचन एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस पर्व को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
कुनैरा तीर्थ क्षेत्र मे 29 मार्च को महामस्तकाभिषेक 30 को मनाई जायगी महावीर जयंती-क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर जी

