इटावा-नगला बर, इकदिल निवासी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी आगरा के थाना चित्राहाट के बाह-कचाैरा घाट मार्ग पर बृहस्पतिवार रात को पेड़ से टकरा गई थी। बोलेरो में सवार श्रद्धालु राजस्थान स्थित माता कैला देवी का दर्शन कर लाैट रहे थे। भीषण टक्कर में पूर्व फाैजी पिता-पुत्र सहित 5 लोगों कामता प्रसाद, देवेंद्र सिंह, सीमा देवी, आराध्या व ऋषि की दुःखद मृत्यु हो गई थी निधन कि सूचना पाकर उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री व जनपद इटावा प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने इकदिल के नगला बर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर दुःखी परिवारिजनों को ढाढ़स बंधाया।मौके पर पूर्व सांसद द्विय रघुराज सिंह शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, भाजपा नेता विमल भदौरिया, जिला महामंत्री द्विय सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष कृपाणारायण तिवारी, बासु चौधरी, अमित तिवारी ,जिला मंत्री आयुषराज, प्रीति दुबे जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
कैला देवी माता के दर्शन करके लौट रहे 5 श्रृद्धालुओं की मौत की सूचना पर पहुंचे प्रभारी मंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त

