संजीवनी रक्तदान संगठन द्वारा मानवता की मिसाल – जरूरतमंदों के लिए रक्तदान

भिंड। मानव सेवा के संकल्प को साकार करते हुए संजीवनी रक्तदान संगठन के सक्रिय सदस्यों द्वारा पुनः एक सराहनीय कार्य किया गया। संगठन से जुड़े समाजसेवियों – धर्मेंद्र जैन, सुजीत यादव, आलोक पाराशर, श्यामू भदोरिया, आजम खान, राजीव किरार एवं कपिल गोयल ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता की। इन सभी रक्तदाताओं ने यह सिद्ध किया कि रक्तदान न केवल एक महान कार्य है, बल्कि यह किसी के जीवन को बचाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ माध्यम भी है। उनके इस पुनीत कार्य से कई परिवारों को नई आशा और जीवनदान मिला है।
संजीवनी रक्तदान संगठन लगातार समाज में रक्त की कमी को दूर करने के लिए कार्यरत है। संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संगठन के सदस्य दिन-रात सेवा भाव से जुड़े रहकर मानवता की सेवा में अग्रसर हैं। इस अवसर पर समाजसेवी बबलू सिंधी ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे किसी को नया जीवन मिलता है। समाज के हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशान न होना पड़े।”अंत में संगठन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस नेक कार्य में आगे आने की अपील की।

Please follow and like us:
Pin Share