Headlines

ऋषिकेश से अष्टापद के लिए विहार हुआ

इंदौर- आर्यिका रत्न 105 पूर्णमति माताजी संसघ का मंगल विहार शुभ मुहूर्त में 12:44 पर ऋषिकेश से अष्टापद बद्रीनाथ की ओर हुआ । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर हजारों गुरु भक्त परिवार उपस्थित थे माता जी का बिहार बिगड़े मौसम बारिश मैं हुआ। आगे आगे धर्म ध्वजा कलेक्टर प्रतीक जैन लेकर चल रहे थे इस अवसर पर आरके मार्बल परिवार के श्री विमल तारिका जैन राजेंद्र कटारिया योगेश जैन अजय जैन बद्रीनाथ अष्टापद क्षेत्र के अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह कासलीवाल महामंत्री कीर्ति पांड्या ट्रस्टी श्री विजय काला राजीव जैन सहारनपुर विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर अष्टापद तीर्थ का पोस्टर का विमोचन समाज श्रेष्ठीयो के हाथों पूर्णमति माताजी के संसघ सानिध्य में संपन्न कराया। दद्दू ने कहा कि माता जी का मंगल प्रवेश अष्टापद क्षेत्र में 21 अप्रैल की शाम या 22 अप्रैल की सुबह संभावित है महामंत्री कीर्ति पांड्या ने मंगल प्रवेश के अवसर पर अधिक से अधिक समाज जन पहुंच कर आर्यिका संसघ की मंगल आगवानी कर अपने जीवन को धन्य करें ।

Please follow and like us:
Pin Share