Headlines

सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग 21 मार्च को समाज के सभी सामाजिक संगठन होंगे शामिल

भिंड/ सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पेच नंबर 2 कुआं वाले मंदिर में 21 मार्च 2026 दिन शानिवार को साय काल 7:30 बजे आयोजित होने जा रही है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन पार्षद ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 5 जून से 10 जून 2026 तक निराला रंग विहार में होने वाले पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के लिए मीटिंग का आयोजन कुआँ वाले जैन मंदिर में 21 मार्च दिन शानिवार को शाम 7: 30 पर होने जा रहा है जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति महिला मंडल संगठन युवा मंडल आदि की भागीदारी के लिए मीटिंग होने जा रही है जिसमें पंचकल्याणक की समिति बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी। सकल जैन समाज एवं सामाजिक संगठनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मीटिंग को सफल बनाएं।

Please follow and like us:
Pin Share