कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी के पूजन एवं आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा झूलेलाल जी के दीप प्रज्वलित (ज्योत जलाई गई), जिन्हें श्रद्धा एवं आस्था के साथ गौरी सरोवर में प्रवाहित किया गया। यह दृश्य अत्यंत भावपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रेम, एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया। अंत में प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। यह आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे एवं धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
झूलेलाल जी की जयंती सिंधी समाज एवं पंजाबी समाज द्वारा श्याम पैलेस में बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।

