इटावा। रमजान उल मुबारक का आखिरी अलविदा जुमा की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। नगर पालिका परिषद की ओर से सभी मस्जिदां के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखते हुए कलई आदि का छिड़काव कराया।
रोजेदारों और मुसलमानों ने आखिरी अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में आखिरी अलविदा जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर आखिरी अलविदा जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद पचराहा, शाही मस्जिद नोरंगबाद, मस्जिद शेख जलाल, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद लालपुरा, मस्जिद चौखर कुआं, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड सहित अनेक मस्जिदों में आखिरी अलविदा जुमा की नमाज अदा हुई। शेख जलाल मस्जिद के मुतवल्ली हाजी हन्नान मंसूरी चांद व अन्य नामजियां ने मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।
रमजान के आखिरी जुमा की नमाज उत्साह के साथ पढ़ी गई

