Headlines

लहार में ’विश्व उपभोक्ता दिवस’ पर ’संकल्प से समाधान’ शिविर का भव्य आयोजन

भिण्ड 17 मार्च 2026/ नगर पालिका परिषद लहार के प्रांगण में कलेक्टर के विशेष निर्देशानुसार ’विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस’ एवं ’संकल्प से समाधान’ शिविर का संयुक्त आयोजन किया गया। इस शिविर में नापतौल विभाग, खाद्य विभाग (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया और उन्हें सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
नापतौल विभाग द्वारा समझाइश के साथ ही उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचने के लिए निम्नलिखित ’सतर्कता मंत्र’ दिए गए। शून्य की जांच- तौलने से पहले मशीन का डिस्प्ले अवश्य देखें। सत्यापन मुहर- केवल विभाग द्वारा प्रमाणित सील लगे कांटों से ही सामान खरीदें।
अनिवार्य घोषणाएं- पैकेट पर डत्च्, शुद्ध वजन, निर्माण तिथि, निर्माता का पता और कस्टमर केयर नंबर जरूर चेक करें। एमआरपी उल्लंघन- ठंडी कोल्ड ड्रिंक या अन्य किसी बहाने से एमआरपी से अधिक राशि देना अवैध है, इसकी तुरंत शिकायत करें। पक्का बिल- हर खरीदारी के बाद कैश मेमो या रसीद अवश्य मांगें। पेट्रोल पंप- पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने से पहले मीटर पर 0.00 और प्रति लीटर दर की जांच करें एवं संदेह होने पर आप 5 लीटर के प्रमाणित माप से तेल की मात्रा की जाँच करवा सकते हैं ।
नोट- लौहे के पुराने, पत्थर के अथवा अमानक बाँटो से वस्तु ना खरीदें। माप या तौल उपकरण पिचका/कटा/ घिसा ना हो। सोने के आभूषण हमेशा प्रथम या द्वितीय शुद्धता श्रेणी वाली इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से ही खरीदें।
यदि आपको नापतौल में कोई विसंगति मिलती है तो आप अपने जिले के सहायक नियंत्रक/ निरीक्षक नापतौल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाये अथवा राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 या सी.एम. हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करें अथवा बवदेनउमतीमसचसपदमण्हवअण्पद पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
खाद्य विभाग (खाद्य आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) की सक्रियता-शिविर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की टीम ने राशन कार्ड और उज्ज्वला योजना से संबंधित सैकड़ों हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
राशन कार्ड- नए कार्ड के आवेदन, नाम जोड़ने/हटाने और ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया गया।
पीडीएस समीक्षा- शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में राशन का वितरण करें। उज्ज्वला योजना- गैस कनेक्शन संबंधी शिकायतों और केवाईसी के लंबित मामलों को तत्काल निपटाया गया।
वन नेशन वन राशन कार्ड- उपभोक्ताओं को इस योजना के लाभ और सही वजन प्राप्त करने के उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन-खाद्य निरीक्षकों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान करने के घरेलू तरीके सिखाए गए। साथ ही शुद्ध और सुरक्षित आहार के प्रति जन-जागरूकता फैलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में खाद्य आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और नापतौल निरीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि ’जाग’ उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है। प्रशासन उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की घटतौली या ओवर-रेटिंग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी। यदि किसी उपभोक्ता को कोई शिकायत है, तो वे तत्काल विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share