संकल्प से समाधान अभियान के तहत लहार में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित

भिण्ड 17 मार्च 2026/जनसमस्याओं और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में संकल्प से समाधान अभियान के तहत कलेक्टर भिण्ड की उपस्थिति में विकासखण्ड लहार में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में अनेक विभागों द्वारा नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामवासियों से आवेदन प्राप्त कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि यह अभियान सुशासन, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। यह “संकल्प से समाधान” अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में संचालित किया जा रहा है।
“संकल्प से समाधान” अभियान आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इस अभियान के माध्यम से हितग्राहियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं और आवेदन संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम लहार, सीएमएचओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share