भिण्ड 17 मार्च 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने आज मंगलवार सुबह 10:35 बजे जिला पंचायत कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस सरप्राइज चेकिंग में 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक-एक दिन का वेतन काटने के सख्त निर्देश जारी कर दिए। सीईओ ने अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यालय समय पर उपस्थिति अनिवार्य है, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय जिला पंचायत भिण्ड में लेखा अधिकारी श्री दिनेश कुमार ओझा, परियोजना अधिकारी श्री नितिन दुबे, लेखपाल श्री देवेन्द्र सिंह यादव, सहायक ग्रेड-2 श्री चयन सिंह दोहरे, प्रभारी एसवीएम श्री विनोद सिंह भदौरिया, सहायक ग्रेड-3 श्री सर्वेश वैद्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री हर्षित शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, भृत्य श्री रुस्तम सिंह, कार्यालय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) भिण्ड में जिला प्रबंधक श्री गब्बर सिंह तोमर, जिला प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा भिण्ड में सहायक ग्रेड-3 श्री नीरज सिंह भदौरिया, सहायक ग्रेड-3 श्री कुलदीप सिंह, स्थाई कर्मी वर्ग-3 श्री जगदीश प्रसाद शाक्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती मेघा श्रीवास्तव, कार्यालय श्रम पदाधिकारी भिण्ड में श्रम निरीक्षक श्री मनीष झा, उप श्रम निरीक्षक श्री प्रमोद मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर अनुपस्थित पाये गए, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की उपस्थिति का साप्ताहिक रिकॉर्ड रखें। जिला पंचायत में अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए ऐसी चेकिंग जारी रहेगी।
जिला पंचायत कार्यालय में देरी बर्दाश्त नहीं – सीईओ जिला पंचायत भिण्ड

