भिण्ड 17 मार्च 2026/ परिवहन विभाग भिण्ड ने मंगलवार को आरटीओ के निर्देशन में बसों व स्कूल बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कुल 45 हजार 500 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई।
चेकपॉइंट भिण्ड पर परिवहन स्टाफ श्री राजेश तोमर, राजकुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, ओवरलोडिंग व अनधिकृत संचालन पर विशेष निगरानी रखी। कई बसों में उल्लंघन पाए जाने पर चालान जारी कर जुर्माना वसूला गया।
आरटीओ ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि उल्लंघन कम हो।
आरटीओ भिण्ड के निर्देशन पर बसों की सघन चेकिंग, 45,500 का चालान वसूल

