Headlines

सफारी पार्क मे तीन शावकों का केक काटकर मनाया प्रथम जन्मदिन

इटावा- इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा एवं बब्बर शेर कान्हा की मेटिंग से 16 मार्च 2025 को जन्मे तीन शावक आज एक वर्ष के हो गए है। छह माह तक शेरनी नीरजा द्वारा सभी शावकों की देखभाल की गई तदोपरांत तीनों शावकों को शेरनी नीरजा से अलग करते हुए ब्रीडिंग सेंटर के दूसरे हाउस में रखा गया। उसी हाउस में शेरनी नीरजा से 31 मई 2024 को जन्मी शेरनी आशी एवं जया को भी रखा गया है। प्रथम बार में शेरनी नीरजा द्वारा अपने शावकों को दूध नहीं पिलाने के कारण की पर आसिफ़ एवं अजय सिंह द्वारा उनका पालन पोषण किया गया। दूसरी बार शेरनी नीरजा द्वारा अपने शावकों का पालन पोषण भलीभांति किया गया। तीनो शावक क्रमश एक नर शावक नीक एवं दो मादा शावक निक्की व किन्नी का प्रथम जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शेरनी नीरजा से जन्मे पाँच अर्ध वयस्क शावकों एवं शेरनी रूपा के एक मादा शावक कृपा को एक साथ मिलाने के प्रयास किए जा रहे है जिससे पर्यटक सभी शावकों को सफारी में एक साथ दीदार कर सके।

Please follow and like us:
Pin Share