प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर संबंधी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने दिया अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन की मांग

इटावा-उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता विद्युत ऋषभदेव से मिला और स्मार्ट मीटरों से आम उपभोक्ताओं को आ रही समस्यायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की व्यापार मंडल ने मांग की कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया में सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल में टेक्निकल एरर , जानकारी के अभाव ,मोबाइल नंबर अपडेट ना होने व सीलिंग सर्टिफिकेट समय से अपलोड ना होने के कारण उपभोक्ता के मोबाइल में एप डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय उपभोक्ता के मोबाइल में ऐप डाउनलोड किए जाने की व्यवस्था की जाए तथा उपभोक्ता का मोबाइल नं० सिस्टम पर तुरंत अपडेट किया जाए । प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद सीलिंग सर्टिफिकेट उसी दिन अपडेट किया जाए
विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का दण्ड उपभोक्ता को नहीं मिलना चाहिए नये लगाये जा रहे प्रीपेड मीटरो के कनेक्शन काटने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना आवश्यक हैअव्यवस्था से बचने के लिए नये लगाये जा रे प्रीपेड मीटरों की सप्लाई काटने से पहले सभी आवश्यक विभागीय करवाई को पूर्ण करें।प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी चांद मंसूरी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,शेख नबाब, उघोग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित,प्रमित दीक्षित, महिला जिला सचिव छाया यादव, जसवंतनगर महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी बघेल आदि मौजूद रहीं

Please follow and like us:
Pin Share