भिण्ड 16 मार्च 2026/ शासन की विभिन्न 106 जन योजनाओं/सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ प्रदाय करने हेतु “संकल्प से समाधान अभियान” दिनांक 12 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है। जिसका तृतीय चरण दिनांक 16 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलाया जायेगा। इस हेतु विकासखण्ड स्तरीय शिविर विकासखण्ड लहार में दिनांक 17 मार्च 2026 को नया बस स्टेण्ड, भिण्ड-भाण्डेर रोड़, एक्सचेंज के पास आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अभियान हेतु चिहिन्त सभी 106 सेवाओं के आवेदनों को जनपद/नगर निकायों में पंचायत एवं वार्ड स्तर तक कुल दर्ज आवेदनों के निराकरण एवं शेष रहे हितग्राहियों के आवेदनों को प्राप्त कर उनका निराकरण किया जावेगा तथा उक्त समस्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाईन भी निर्धारित यूजर आईडी से पूर्व की भांति दर्ज भी किये जायेंगे।
विकासखण्ड लहार पर क्लस्टरवार (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) हेतु क्लस्टर अधिकारी तथा क्लस्टर वार समन्वय अधिकारी/कर्मचारियों की की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें क्लस्टर अधिकारी अपने क्लस्टर में आवंटित ग्राम पंचायतें/वार्डों में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक हितग्राहियों से चर्चा कर एवं अभियान की जानकारी एवं सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे से ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाले उक्त शिवरों में विभागीय स्टाल/आवंटित जगह पर उपस्थित रहेंगे।
“संकल्प से समाधान अभियान” अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय शिविर लहार में 17 मार्च को

