भिण्ड। जिस प्रकार से यह शरीर पंचमहाभूतों से बना है इसी प्रकार से यह प्रकृति भी पांच तत्वों से बनी है हमें इसके संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए जल, जंगल, गौ और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रस्फुटन समितियां अभियान चलाकर कार्य करें तभी ग्राम विकास की अवधारणा साकार होगी। उक्त बात उक्त बात जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह ने कही वे जनअभियान परिषद की नवांकुर संस्था नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा आयोजित प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण में मुख्यअतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेंद्र प्रताप सिंह, संस्था की संस्थापिका नीतेश जैन, संस्था सचिव नम्रता जैन, समाजसेवी गौतम सोनी, समाजसेवी धीरेन्द्र सोनी सहित सेक्टर तीन में गठित कचोंगरा, सिंहुड़ा, मीसा, बिलाव, बाराकला, मानपुरा की समितियों के पदाधिकारी, नवांकुर सखियां सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों के 35 से अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन परामर्शदाता सुमन भदौरिया और आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था अध्यक्ष उपेन्द्र(पिंकू) शर्मा ने किया।
सिद्धेश्वर मैरिज गार्डन के सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण के शुभारंभ में दीप प्रजनन उपरांत नवांकुर संस्थान नवजीवन सहायता संगठन की संस्थापिका नीतेश जैन ने कहा की संस्था निरंतर समाज कार्य में संलग्न है और जन अभियान परिषद के साथ मिलकर कार्य कर रही है। संस्था ने स्वास्थ्य, शिक्षा,पर्यावरण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सकारात्मक कार्य किए हैं। सामाजिक सरोकारों को प्रस्फुटन समितियां के माध्यम से ग्राम में साकार करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
संस्था के सचिव नम्रता जैन ने कहा कि हम अभी थैलेसीमिया की बीमारी पर भी बड़े स्तर पर अभियान चला रहे हैं इसके साथ प्रस्फुटन ग्रामों में जाकर सरकार द्वारा निश्चित किए गए अभियानों में भी अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा किसी भी संस्था के संचालन में कुछ बिंदु बहुत महत्वपूर्ण होते हैं आज हम उन्हें सात बिंदुओं पर आपको जानकारी दे रहे हैं कि प्रस्फुटन समिति के संचालन में यह ब्रह्मास्त्र हैं। उन्होंने कहा आज गांवों में संजीदगी से कार्य करने की बेहद आवश्यकता है। प्रस्फुटन समितियां ग्राम में शासन की ईकाई के रूप में ईमानदारी से कार्य कर एक मिसाल पेश करें और सर्वांगीण विकास में सहयोगी बन शासन की मंशा को साकार करें।
वरिष्ठ समाजसेवी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को मनुष्य और तन से भी करते हैं तो वह एक दिन जरूर सिद्धि पाता है। सामाजिक सरोकारों के कार्य में धन ही सब कुछ नहीं होता समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। नवजीवन सहायतार्थ संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा की प्रस्फुटन समितियों को ग्राम विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए एक बेहतर मंच दिया गया है नवांकुर के रूप में हम सदैव समितियां के साथ खड़े हैं और जो भी आवश्यकता होगी उन्हें निरंतर पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समितिययों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन परामर्शदाता सुमन भदोरिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन नवजीवन सहायता संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने किया।

