एनआईएसएम और एसबीआई के संयुक्त सौजन्य से द्वि- दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

भिण्ड 14 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एसईबीआई के तहत दिनांक 13 मार्च और 14 मार्च 2026 को एनआईएसएम (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स)और एसबीआई के संयुक्त सौजन्य से दो दिवसीय कार्यशाला का समापन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरए शर्मा के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया। जिसमें मुख्य ट्रेनर श्री अंकित गुप्ता और सेबी स्मार्ट ट्रेनर हर्षित सिन्हा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्मार्ट चैनल श्री हर्षित सिंह ने विद्यार्थियों को सीवी प्रतिभूति बोर्ड द्वारा संचालित शिप मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी यदि और उनमें होने वाले जोखिम से बचाव के उपाय बताए, इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को सेबी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा भी ऑनलाइन व्याख्यान प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने समापन अवसर पर ऑनलाइन क्विज के माध्यम से सर्टिफिकेट प्राप्त किया जो की शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है। प्राचार्य डॉ. आर.ए. शर्मा ने बताया भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड बाजार से जुड़े ज्ञान और कौशल को विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान है, प्रतिभूतियों (सिक्यूरिटीज़) में निवेश करने वाले निवेशकों के हितों का संरक्षण करना; प्रतिभूति बाजार (सिक्यूरिटीज़ मार्केट) के विकास को बढ़ावा देना तथा उसे विनियमित करना और उससे संबंधित विषयों का प्रावधान करना” इसका मुख्य कार्य है। महाविद्यालय में एनआईएसएम प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों, निवेशकों और वित्तीय क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवरों को पूंजी बाजार, निवेश प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन तथा वित्तीय नियमन की समुचित जानकारी प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को शेयर बाजार की कार्यप्रणाली, निवेश के सिद्धांत, वित्तीय उत्पादों की समझ और नैतिक व्यावसायिक व्यवहार के बारे में व्यावहारिक ज्ञान मिलता है। इस प्रकार एनआईएसएम प्रशिक्षण न केवल वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं को वित्तीय क्षेत्र में सक्षम और जिम्मेदार पेशेवर बनने के लिए भी प्रेरित करता है। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिनका मुख्य उद्देश्य सर्वोत्तम क्षमता निर्माण गतिविधियों को प्रदान करने की मुख्य दृष्टि के साथ प्रतिभूति बाजारों की भागीदारी और मानकों को बढ़ाना है। जैसा कि विभिन्न पाठ्यक्रम प्रतिभूति बाजार अनुसंधान और शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बाजार के व्यवहार की गहन और गहन समझ प्रदान करते हैं, अधिक से अधिक निवेश उत्साही इसे चुन रहे हैं। ये प्रमाणन वित्तीय सेवा उद्योग में अच्छी नौकरी की भूमिका पाने के साथ-साथ उन्हें प्रतिभूति बाजार के विषय के ज्ञान से लैस करने में मदद कर सकते हैं। डॉ आशीष गुप्ता ने बताया कि एन.आई.एस.एम सर्टिफिकेट यह सुनिश्चित करता है कि आपको सिक्योरिटीज़ मार्केट के विशिष्ट हिस्सों में काम करने के लिए ज्ञान की आवश्यकता हो। यह नियोक्ता और क्लाइंट को भी दिखाता है कि आप सेबी द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं. छात्रों के लिए, यह फाइनेंस में एंट्री पॉइंट के रूप में कार्य करता है। कार्यरत प्रोफेशनल्स के लिए, यह विश्वसनीयता में सुधार करने और करियर के अवसरों का विस्तार करने का एक तरीका है। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा सभी ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:
Pin Share