राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत श्रमिकों को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

भिण्ड 13 मार्च 2026/ नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (एमपीयूडीसी) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत भिण्ड में श्रमिकों के लिए अग्नि एवं आगजनी से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में श्रमिकों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, प्राथमिक बचाव उपायों तथा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं की स्थिति में सही तरीके से प्रतिक्रिया देना सिखाया गया।
कार्यक्रम में लगभग 50 श्रमिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का समन्वय समुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share