इटावा-उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य सेजिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाहर से आए अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं उनके ठहरने की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर मौजूद अभ्यर्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी यात्रा, आवास एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि जनपदीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।एसएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, सतर्क निगरानी एवं सतत गश्त के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था पूर्णतया सुदृढ़ बनी रहे।जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद इटावा में पूर्णतः सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके।इस दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन एवं प्रशासन/पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0 गण उपस्थित रहे ।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट , रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

