इटावा-उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे आयोजन।जिसकी प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक रहेगी उक्त लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिनॉक 14 मार्च 2026व 15 मार्च 2026 को प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोड वेज बसों का निम्नप्रकार से रूट डायवर्जन किया जाता है । इटावा रोड वेज बस स्टैंण्ड से फर्रूखाबाद/ मैनपुरी की बसों के अलावा कोई भी रोडवेज बस चौधरी पेट्रोल पम्प की ओर नहीं आ सकेगी, ये बसें बस स्टैण्ड से पक्का बाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगीं ।जो रोड वेज बसें आगरा/ मैनपुरी की ओर से इटावा रोडवेज बस स्टैण्ड की ओर आना चाहती है वह बसें आईटीआई चौराहा/ एसएसपी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगी ।
इटावा पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किया जायेगा रूट डायवर्जन 14 व 15 मार्च

