भिंड। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम रोटी बैंक के सहयोग से श्रीमती स्वीटी राठौर द्वारा गणेश मंदिर पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसादी स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया।
इस दौरान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसादी ग्रहण की और इस सेवा कार्य की सराहना की। इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर रीता भदौरिया, अंजू भदौरिया, शिवी भदौरिया, बबलू सिंधी, दीपक चावला, रोमा शर्मा, पंकज मेहरोत्रा, अंकिता शर्मा, सुंदरम भदौरिया, आरुष सहित टीम रोटी बैंक के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रसादी के रूप में खिचड़ी का वितरण

