भिण्ड 12 मार्च 2026/जनगणना-2027 का प्रथम चरण के अंतर्गत दिनांक 12 मार्च 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई०) भिण्ड में जिला स्तरीय ‘मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना कार्य’ का द्वितीय 01 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय म०प्र० भोपाल से श्री भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा सी०एम०एम०एस० पोर्टल पर हैण्ड्स ऑन का कम्प्यूटर पर जनगणना-2027 से सम्बंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया एवं जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला जनगणना अधिकारी, अति. जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारी/अति. चार्ज अधिकारी-तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार जिला भिण्ड एवं उनके जनगणना लिपिक उपस्थित हुए।
उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया गया।
आईटीआई भिण्ड में जिला स्तरीय ‘मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना कार्य’ का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित

