सिविल हॉस्पिटल हजीरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

सिविल हॉस्पिटल हजीरा में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल की सभी महिला डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, सपोर्टिंग स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका डॉक्टर बिंदु सिंहल, डॉक्टर रश्मि मिश्रा और डॉक्टर रूपेंद्र कालरा की रही, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिविल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर प्रशांत नायक भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और महिला स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर रूपेंद्र कालरा और शिवानी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और रोचक तरीके से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के गेम्स और फन एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस आयोजन ने हॉस्पिटल परिवार में उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण पैदा किया।

Please follow and like us:
Pin Share