इटावा-उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आयोजित किया।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा तहसील सैफई में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागीय शिकायतों के संबंध में फरियादियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए।उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

