इटावा -पुलिस की बड़ी कार्यवाही होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया महिला के साथ गाली गलौज एवं अमर्यादित टिप्पणी करने तथा देह व्यापार मे संलिप्त 6 अभियुक्त व 2 अभियुक्ता गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय के नेतृत्व मे थाना इकदिल पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी रात्रि को डायल 112 के माध्यम से थाना इकदिल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वादी विमलेश कुमार पुत्र प्रभुदयाल निवासी कमला नगर, टाटा मोटर्स के पास, पिलखर जो अपने घर के बाहर व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित करते हैं, के घर के बाहर तीन व्यक्ति अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार व सोहिल निवासी करनपुरा थाना कोतवाली आए तथा उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त व्यक्ति होटल राज पैलेस के अंदर भाग गए ।
सूचना पर तत्काल थाना इकदिल पुलिस टीम एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायन राय मौके पर पहुंचे एवं होटल खुलवाया गया, जहाँ 2 महिलाएं एवं 5 व्यक्ति मौजूद मिले तथा कुछ व्यक्ति होटल से भागकर आस-पास के मकानों में कूद गए । मौके से निरोध, बीयर केन, शराब की बोतलें व अन्य सामग्री बरामद हुई । थाना इकदिल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित कुल 08 अभियुक्तगण (06 पुरुष व 02 महिला) को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान द्वारा कार्यवाही की गई।
होटल में चल रहे देह व्यापार का किया खुलासा 8 गिरफ्तार

