इटावा। डॉ. राम मनोहर लोहिया पर्यावरणीय उद्यान में लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ बहुप्रतीक्षित गेल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से बनी ओपन जिम का सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जहा शहर के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाए, संभ्रांत लोग अपने स्वास्थ को सही बनाये रखने के लिए सुबह मॉर्निग वाक के लिए आते है इसलिए हमने आपकी सुविधा के लिए ओपन जिम लगवाने के कार्य किया। इस सुविधा का आप लाभ लें। रोशनी के लिये हाई मास्ट लाइट भी शीघ्र लगेगी। बच्चों के झूले सुबह जल्दी खुले इसके लिए भी जिला उद्यान अधिकारी से कह दिया है।सपा नेता उदय भान सिंह यादव, विधान सभा पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, व्यापारी नेता राजीव चंदेल ने विचार रखे। उद्यान प्रभारी बृजेंद्र चौहान, प्रमोद शाक्य ने सांसद जितेंद दोहरे स्वागत किया और विश्वास जताया जो भी कमी है उसको जल्द ठीक करा दिया जाएगाओपन जिम उद्घाटन समारोह का सफल संचालन करते हुए शिक्षक नेता डॉ संजीव कुमार यादव ने सांसद से मांग की पर्यावरणीय उद्यान कंपनी गार्डन इटावा में इसी प्रकार से महिलाओं के लिए एक ओपन जिम भी लगवाई जाए जिस पर सांसद ने पूर्ण आश्वासन दिया कि 6 महीने के अंदर कंपनी बाग में महिलाओं के लिए ओपन जिम लगा दी जाएगी। उन्होंने बच्चों के पार्क जो 8 बजे खुलता है को भी सुबह 5 बजे खोलने की बात रखी क्योंकि बच्चे 7 बजे के बाद स्कूल चले जाते हैं फिर बच्चा पार्क के खुलने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है जिसे प्रभारी द्वारा माना गया। इस अवसर पर जनमेंजय भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष उत्तम पृजापति, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव डी पी सिंह, अखिलेश प्रधान, कमलेश यादव, अमित यादव, रवि कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह,सुनील कुमार ठेकेदार, डॉ अवधेश यादव, आर वी यादव, प्रधानाचार्य पूरन सिंह पाल, रामकिशन दरोगा, राजवीर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कंपनी गार्डन में किया ओपन जिम का सांसद जितेंद्र दोहरे ने उद्घाटन

