इटावा। होली का त्योहार पर गोजे का सबसे अधिक महत्व है। बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार अपने आप में एक अलग ही महत्व रखता है इस समय सबसे अधिक भीड़ बल्देव चौराहा, तहसील दौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा, बजाजा लाइन आदि स्थानों पर देखने को मिल रही है।
बल्देव प्रसाद मिष्ठान भंडार के प्रो. नरेश चंद्र यादव के बेटे विश्वास यादव ने वार्तालाप में बताया कि यह गोजे शुगर फ्री हैै। यहां पर काजू कतली, आम की मिठाई, ड्राईफूड लड्डू, बादाम कलश व शुगर फ्री मिठाईंया आदि भी उपलब्ध है। हमारे यहां शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाईयां मिलती है। इनकी दुकान पर भीड़ भी काफी देखने को मिल रही है। जाम को लेकर विश्वास यादव ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि पुलिस तैनात हो व नो एंट्री लगाई जाए। उन्हांेने कहा कि होली का त्योहार है रंगों, उमंगों और प्रेम सद्भावना का एक दूसरे पर रंग डालने से भाईचारे व अपनापन की भावना बढ़ती है जब अपने पराए का भेद मिटाकर हम एक दूसरे को लाल, हरे, पीले और गुलाबी रंगों से रंगते है, हमें कुछ बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
होली के त्योहार पर गोजों की मांग- विश्वास यादव

