इटावा-बीते 23 फरवरी 2025 को चकरनगर क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल से लेपर्ड मादा शावक को रेस्क्यू कर लाया गया था। निदेशक डाँ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि उक्त मादा शावक को सफारी क्षेत्र के लेपर्ड सफारी एनिमल हाउस में रखा गया था। बीते 12 फरवरी 2026 से उक्त मादा लेपर्ड के पैर में लगडाहट दिखाई दी जिसका उपचार सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा प्रारम्भ किया गया था। तीन दिन पहले उक्त मादा लेपर्ड को एनिमल हाउस से वन्यजीव चिकित्सालय में स्थानान्तरित किया गया जहां उसका उपचार लगातार जारी था। परन्तु 1 मार्च को प्रातः से उक्त लेपर्ड कुछ सुस्त दिख रहा था तथा उपचार के दौरान अपरान्ह 3.56 बजे उसकी मृत्यु हो गयी है। जिसके शव विच्छेदन की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इटावा सफारी पार्क में मादा लेपर्ड तेंदुआ की मौत

