दतिया के शासकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन

दिनांक 28 फरवरी 2026 को दतिया के शासकीय पीजी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन “भारतीय अर्थव्यवस्था में जैव विविधता की भूमिका” विषय पर किया गया जिसमें प्रदेश व देश के कई स्थानों से विषय विशेषज्ञ एवं छात्रों ने सहभागिता की कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे मां सरस्वती की आराधना से प्रारंभ हुआ सेमिनार के प्रथम शैक्षणिक सत्र में सेवानिवृत्ति वैज्ञानिक/ डायरेक्टर जेड. एस. आई. जोधपुर, डॉ संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में अपना सारगर्वित उद्बोधन दिया जिसमें शोधार्थियों को जंतु विज्ञान और उसके स्कोप के बारे में चर्चा की एवं डॉक्टर आरके वर्मा सेवानिवृत्ति प्राध्यापक जंतु विज्ञान आरबीएस कॉलेज आगरा एवं डॉ एके जैन सेवानिवृत्ति प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा भी विषय से संबंधित व्याख्यानों से शोधार्थियों एवं छात्रों को लाभ दिया उसके बाद डॉक्टर उत्सव आनंद प्राध्यापक अर्थशास्त्र केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर द्वारा पर्यावरण को अर्थशास्त्र से जोड़ते हुए अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर जय श्री त्रिवेदी द्वारा अपने अध्यक्षी उद्बोधन में वक्ताओं के उद्बोधन को सारगर्भित और उपयोगी बताया, संपूर्ण सेमिनार में लगभग 180 पंजीयन हुए तथा 48 एब्स्ट्रेक्ट एवं 12 शोध पत्र प्राप्त हुए! कार्यक्रम के द्वितीय शैक्षणिक सत्र में डॉक्टर बृजेश द्विवेदी प्राध्यापक के एम एल विश्वविद्यालय लखनऊ एवं डॉक्टर श्रीवास्तव द्वारा अपना शोध पत्र पढ़ा गया साथ ही छात्रों एवं शोधार्थियों द्वारा भी अपने शोध पत्र पढ़े गए सेमिनार में पोस्टर प्रेजेंटेशन भी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया और बेस्ट पोस्ट को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम के समापन सत्र में समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सेमिनार किट भेंट कर सम्मानित किया गया सेमिनार का आयोजन संपूर्ण महाविद्यालय के सहयोग से जंतु विज्ञान एवं बाय टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार द्वारा संपादित किया गया सेमिनार में कन्वीनर डॉक्टर शिव सिंह ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा विभाग के सभी साथी डॉक्टर अरविंद कुमार तिवारी डॉ राकेश पाठक राहुल सिंह कौशल श्री विष्णु प्रताप सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने इस सेमिनार के प्रारंभ से अंत तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिससे यह सेमिनार सफल हो सका संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिवानी राय, जंतु विज्ञान विभाग द्वारा किया गया

Please follow and like us:
Pin Share