दतिया।होली दहन कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से दतिया पुलिस अधीक्षक,सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनुभाग दतिया, आकांक्षा जैन द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान आयोजकों से संवाद कर उन्हें निर्देशित किया गया कि होलिका दहन निर्धारित समय एवं निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए, जिससे कानून व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनी रहे।इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजकों से सुरक्षा मानकों के पालन एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।होली का पर्व सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु दतिया पुलिस की अपील– होली के पावन पर्व के अवसर पर दतिया पुलिस समस्त जिला वासियों से अपील करती है कि त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं। शराब पीकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंग करने वाले शरारती तत्वों पर निगरानी रखने हेतु दतिया पुलिस द्वारा सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या हुड़दंग की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर दें।
होलिका दहन के मद्देनजर एसडीओपी दतिया द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया

