यूजीसी को लेकर भीम आर्मी ने मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

इटावा-भीम आर्मी जय भीम संगठन की इकाई ने राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को सौंपा।राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया कि यूजीसी भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है ।यूजीसी एक्ट का उद्देश्य भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता प्रदान करता है इसलिए यूजीसी को लागू करना बेहद जरूरी है।उच्च शिक्षा संस्थानों को शिकायत निवारण कहा गया है इसी लिए एस सी , एस टी,ओबीसी,वर्गों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एवं इन सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के लिए यूजीसी एक्ट लागू करना बेहद जरूरी है।वर्षों से इन वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न होता आ रहा है शिक्षण संस्थाओं में इनका प्रैक्टिकल ,वायवा,इत्यादि में इन वर्ग के लोगों को नम्बर जानबूझ कर कम दिए जाते हैं जिससे इन वर्गों की मेरिट कम आने पर इनकी नौकरी तक नहीं लग पाती है ये अन्याय इन वर्गों के साथ वर्षों से होता चला आ रहा है उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति,जनजाति,एवं पिछड़े वर्गों के हितों के लिए यूजीसी एक्ट लागू करना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रजनेश कुमार भारतीय,अनिल गोयल,रामबीर सिंह जाटव,दिलीप कुमार,शिवनारायण,सी वी दोहरे आदि लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share