आगामी रमजान, होली और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने की। इसमें शहर के गणमान्य नागरिकों सहित हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 मार्च की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच होलिका दहन होगा, जबकि 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। होलिका दहन के दौरान सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। रंग खेलने वाले दिन भी प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में पुरविया टोला, तलैया मैदान, जटपुरा, लोधी मुहल्ला, अकालगंज और अस्तल बराही टोला शामिल हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक उनके मोबाइल नंबर 9454403276 पर सूचना दे सकते हैं, जिससे तत्काल समाधान कराया जा सके।सभी ने एक स्वर में आश्वासन दिया कि शहर में आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा
रमजान होली के त्यौहारों को मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

