दतिया कोतवाली थाना पुलिस ने नकली गगन सोयाबीन ऑयल बनाने एवं बेचने वाले के विरुद्ध की कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्यवाही

दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को रिंग रोड दतिया से नकली गगन एक्टिव सोयाबीन ऑयल बेचने वाले की विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को आवेदक सुनील पांडे मुख्य जांचकर्ता अधिकारी बंज इंडिया प्रायवेट लिमिटेड निवासी बांद्रा कुर्ला मुंबई महाराष्ट्र ने जगराम साहू पुत्र उमराव साहू निवासी होलीपुरा रिंगरोड दतिया के विरुद्ध नकली गगन सोयाबीन ऑयल बनाकर बेचने के संबंध में आवेदन पत्र दिया जिसमें आवेदक सुनील पांडे के साथ थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा द्वारा उप निरीक्षक अंशुल अरोरा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया उक्त पुलिस टीम द्वारा आवेदक सुनील पांडे और उनके सहायक शिवम पांडे के साथ जगराम साहू की दुकान रिंगरोड होलीपुरा में छापा मारा जिसमें आरोपी जगराम की दुकान से कुल 29 खाली टीन नकली गगन सोयाबीन एक्टिव ऑयल,1 पंद्रह लीटर गगन एक्टिव ऑयल का भरा हुआ टीन कुल 1320 नकली गगन एक्टिव ऑयल के स्टिकर्स जप्त किए गए और आरोपी जगराम पुत्र उमराव साहू निवासी होलीपुरा रिंगरोड वार्ड क्रमांक 17 दतिया के विरुद्ध कॉपी राइट एक्ट की धारा 63,64,65 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, स.उ.नि हाकिम सिंह, आरक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक अरविंद रावत,प्रआर चा फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share