इटावा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने हेतु जाते समय सनातन धर्म के सर्वोच्च स्थान पर स्थापित ज्योर्तिमठ पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस द्वारा रोका गया उनके शिष्यों को बुरी तरह पीटा गया बटुकों को बाल पकड़ कर खींचा गया व बुरी तरह मारा गया और शंकराचार्य का छत्र तोड़ दिया गया। शंकराचार्य व उनके शिष्य स्वामी मुकुदानंद ब्रह्मचारी व अन्य शिष्यों पर यौन शोषण तथा पाक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया। सनातन धर्म के सर्वोच्च अधिष्ठाता पर लगाए गये सभी फर्जी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, प्रशांत तिवारी, प्रमोद शंखवार, प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, करण सिंह राजपूत, ललित दुबे, आसिफ जादरान, दीक्षा शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी, मनोज दीक्षित, देवेंद्र राठौर, अमन तिवारी, सोहेल वारसी, संजीव त्रिपाठी, सत्य प्रकाश शुक्ला, कुसुमलता उपाध्याय, प्रेम किशोर द्विवेदी, अंबुज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

