इस वर्ष भगवान महावीर जन्म कल्याणक 31 को नहीं, 30 मार्च को मनाया जाएगा।

इंदौर- प्रतिवर्ष वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महामहोत्सव पुरे भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष तीथी के अनुसार 30 मार्च को मनाया जाएगा। श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी,निर्यापक श्रमण सुधासागर जी एवं शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर ने दिया समाज को मार्गदर्शन वर्तमान शासन नायक 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महामहोत्सव प्रति वर्ष अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पुरे भारत वर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष तिथि भ्रम के कारण सरकारी कैलेंडर में 31 मार्च की महावीर जन्म कल्याणक घोषित कर 31 मार्च को ही सरकारी अवकाश घोषित किया गया है । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन परम्पराओं, जैन पंचांग एवं जैन आगम एवं कैलेंडरों के अनुसार महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष सोमवार 30 मार्च को ही पुरे भारत में मनाया जाए ।
सम्पूर्ण भारत में मनाया जाने वाला भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के संदर्भ में तिथि भ्रम के कारण महावीर भगवान के अनुयायियों एवं समाज में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि जन्म कल्याणक महोत्सव 30 को मनाया जाएगा या 31 मार्च को मनाया जाएगा ।
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के संदर्भ में परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज ने तिथि भ्रम के संदर्भ में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि इस वर्ष महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव सोमवार 30 मार्च को मनाई जाएगी। भगवान महावीर स्वामी का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। यह तिथि इस वर्ष 30 मार्च को प्रातः 07 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन 31 मार्च को प्रातः 07 बजे के लगभग होगा, उसके बाद चौदस तिथि लग जाएगी ।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उदयातिथि मानी जाती है । यानिकि सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, पूरे दिन वही तिथि मानी जाती है । इस मान से 30 मार्च को तेरस तिथि नहीं हैं । 31 मार्च को सूर्योदय के समय से तेरस है, लेकिन वह केवल सुबह 07 बजे तक है और महावीर जन्म कल्याणक के कार्यक्रम सुबह 07 बजे तक हो नहीं सकते, सभी आयोजन 07 बजे के बाद ही होना संभव होगा । 30 मार्च को सूर्योदय के बाद प्रातः 07 बजे तेरस है और पूरे दिन रहेगी । इसलिए सोमवार 30 मार्च को ही भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाना चाहिए
शंका समाधान प्रणेता पूज्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि इस वर्ष तिथि भ्रम के कारण भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के संदर्भ में विकल्प बना हुआ है । 31 मार्च को तेरस प्रातः 07 बजे तक ही है, उसके बाद चौदस तिथि लग जाएगी । लेकिन सोमवार 30 मार्च के दिन प्रातः 07 बजे से पूरे दिन तेरस तिथि विद्यमान रहेगी । इसलिए हम सभी भारत वर्षीय जैन समाज को एक जुटता के साथ जैन परम्पराओं, जैन ज्योतिष एवं जैन कैलेंडर के आगम अनुसार संपूर्ण विश्वभर में भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 31 को न मनाकर सोमवार 30 मार्च को ही बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाना चाहिए ।

Please follow and like us:
Pin Share