भिण्ड 24 फरवरी 2026/ जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अन्तर्गत दिनांक 23, 24 फरवरी 2026 को कार्यालय कलेक्टर सभागार भिण्ड में जिला स्तरीय और ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल के डॉ. कुमार रघुवंश मणि सिंह, (संभाग जगणना प्रभारी), श्री भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर भिण्ड (प्रमुख जनगणना अधिकारी), अपर कलेक्टर (जिला जनगणना अधिकारी), डिप्टी कलेक्टर (अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी) व समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जिला भिण्ड एवं समस्त चार्ज अधिकारी तहसीलदार जिला भिण्ड, समस्त अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नायब तहसीलदार जिला भिण्ड एवं संबंधित चार्जों के जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय और ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

