भिण्ड 24 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में होली के त्यौहार के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल ने विकासखण्ड मेहगांव के गोरमी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दूध डेयरियों एवं मावा निर्माण इकाईयों पर छापामार कार्यवाही की। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रमेश सिंह की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना, कृपाराम ओझा की डेयरी से मावा व घी के नमूने, मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी से मावा, घी एवं रिफाइंड पामोलिन ऑयल के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे। मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी पर रिफाइंड पामोलिन ऑयल मिलाकर मावा निर्माण करते पाए गए एवं डेयरी का संचालन बिना लाइसेंस करते पाए जाने पर डेयरी को सील्ड किया गया।
रिफाइंड ऑयल से बनाए जा रहे मिलावटी मावा पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

